Wednesday, February 12, 2014

अच्छा लगता है ………

अच्छा लगता है ………


अच्छा लगता है ………
जब कोई हमें अपना कहता है |
जब कोई किसी के साथ होते हुए भी -
हमें पहचान जाता है |
जब कोई रास्ते में जाते हुए -
हमें आवाज लगाकर, हमारा नाम पुकारता है|
जब कोई किसी गिरते हुए को -
अपना समय देकर उठता है |
जब कोई हमें देखकर–
गुनगुनाता है, हमें हंसाने की कोशिश करता है |
जब कोई–
हमारी लिखी कविताओं की प्रशंशा करता है |
जब कोई हमारे किसी पुराने मित्र का–
हमें पता देता है |
जब कोई —
हमें अपने घर बड़े आदर के साथ बुलाता है |
जब कोई –
हमारे साथ खाना खाता है |
जब कोई –
रोने में, हंसाने में, खिलखिलाने में हमारी मदद करता है |
जब कोई किसी दो दिन के मित्र की शादी का —-
इनविटेशन —- देता है |
बड़ा अच्छा लगता है |
इन सब बातों के होने में —-
पर जब ऐसा नहीं होता तब भी बुरा नहीं लगता |
क्योंकि यह दौर ही ऐसा है कि —-
किसी से ज्यादा अपेक्षा नहीं करनी चाहिए |
हर हाल में खुश रहना चाहिए ||
बड़ा अच्छा लगता है —
जब ऐसा होता है |||

No comments:

Post a Comment